प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित टिनशेड में रिक्रूट आरक्षियों की बैठक की। एसपी ने उन्हें पुलिस सेवाओं के उच्च आदर्श कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का पालन करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। एसपी ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, नशा उन्मूलन अभियान, मिशन शक्ति, यातायात प्रबंधन और आधुनिक पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की समस्या सुनी और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी वृजनंदन राय भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.