उरई, दिसम्बर 5 -- कानपुर देहात। पुलिस कप्तान श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को माती पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान को लेकर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपे दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहाकि परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई ये बेहतर तरीका है। इन प्रशिक्षुओ को पुलिस के प्रशिक्षण के साथ ही मानवीय संवेदनाओं, कर्तव्य के दौरान उनके व्यहार आदि पर भी अतिरिक्त प्रशिक्षण का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांड...