रायबरेली, जनवरी 22 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा बछरावां, मोहम्मदाबाद सलोन एवं बालिका विद्यालय रैन बछरावां में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह, सात, आठ व नौ में रिक्त सीटों में आरक्षण के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सलोन (बालक) कक्षा छह में 40, कक्षा-सात में पांच्र कक्षा-आठ में एक एवं कक्षा-नौ में पांच पद रिक्त स्थान है। इसी तरह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा बछरावां (बालक) कक्षा छह में 70, कक्षा-सात में 14, कक्षा-आठ में 19 एवं कक्षा- नौ में 12 एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रैन, बछरावां में (बालिका) कक्षा छह में 70, कक्षा-सात में 20, कक्षा-आठ में 36 एवं कक्षा- नौ में 33...