संभल, जनवरी 16 -- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं रिक्त राशन दुकानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंडवार रिक्त एवं लंबित राशन दुकानों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ब्लॉक का नेतृत्व करते हुए निलंबित राशन दुकानों एवं मॉडल शॉप की नियमित निगरानी करें। जिन स्थानों पर मॉडल शॉप का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनकी जानकारी प्राप्त कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि मॉडल शॉप ग्राम के निकट स्थित हों, जिससे लाभार्थियों को सुविधा मिल सके। बैठक में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों की स्थिति, ...