लखनऊ, फरवरी 4 -- पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में बुधवार को आयोजित समापक भुगतान कार्यक्रम में रिक्त हुए 12 पदों पर रेल कर्मियों को पदोन्नति दी गई। यह पद सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त हुए थे। इस दौरान 23 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार आयोजन डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में किया गया। सेवानिवृत्त कर्मियों को सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय ने समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...