नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- टाटा मोटर्स की आइकॉनिक SUV सिएरा की वापसी भारतीय बाजार में जबरदस्त रही है। सिएरा ICE यानी पेट्रोल-डीजल वर्जन की डीलरशिप पर एंट्री के साथ एसयूवी ने रिकॉर्ड बना दिया। लॉन्च के सिर्फ 24 घंटे के भीतर 70,000 कन्फर्म बुकिंग्स मिलीं। इसी के साथ कंपनी सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन (Sierra EV) पर भी तेजी से काम कर रही है। हाल ही में सामने आई नई स्पाई तस्वीरों से साफ हो गया है कि सिएरा EV भारत में रोड टेस्टिंग के एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। सिएरा EV की मार्केट एंट्री 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।रेंज 500 किमी से ज्यादा कंपनी पहले ही ऑफिशियल टीजर के जरिए इसके डिजाइन की झलक दिखा चुकी है। हालांकि, टेस्ट म्यूल अभी पूरी तरह कवर है, लेकिन इतना तय है कि EV वर्जन की पहचान ICE मॉडल से थोड़ी अलग होगी। फ्रंट में ग्रिल की जगह क...