लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एससीईआरटी की ओर से प्रदेश के परिषदीय, माध्यमिक एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों (कक्षा 6 से 12) में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को सुदृढ़ करने के लिए भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान समेत गणित विषयों के लिए रिकॉर्डेड मॉडल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। ये निर्देश एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार ने बुधवार को दिए। उन्होंने कहा कि इस शैक्षिक पहल का प्रमुख उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में विषयगत समझ को गहन बनाना, अधिगम स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना तथा कठिन अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं प्रभावी शिक्षण विधियों के माध्यम से प्रस्तुत करना है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्ता-युक्त शैक्षिक संसाधनों तक समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.