पटना, जनवरी 19 -- पटना हाईकोर्ट में सोमवार को रिकॉर्ड केसों पर सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति आरपी मिश्रा की एकलपीठ ने शराबबंदी कानून से संबंधित 510 केसों पर सुनवाई कर हाई कोर्ट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। अबतक एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में केसों पर सुनवाई नहीं हुई थी। इसके पूर्व पांच सौ से कम केसों पर सुनवाई होने का रिकॉर्ड है। न्यायमूर्ति आरपी मिश्रा के न्यायकक्ष में 510 केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। सभी केसों को सुनवाई के लिए पुकार किया गया। जिस केस में वकील नहीं आये, उस केस को अगले दिन के लिए रखने का आदेश जारी किया गया। वहीं जिस केस में अधिवक्ता उपस्थित हुए, उन सभी 475 केसों को सुनवाई कर निष्पादित किया गया। केसों के निष्पादन में राज्य सरकार की ओर से सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) चौबे जवाहर, रेणु कुमारी और नित्या नंद तिवारी का बड़ा योगदान रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.