नई दिल्ली, मार्च 4 -- भारतीय टीम के स्टार फील्डर विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में दो कैच लपके और इसी के साथ वह वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे फील्डर बन गए हैं। 301 मैचों में विराट कोहली ने 161 कैच लपके हैं। श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 218 कैच लिए हैं। रिकी पोंटिंग के नाम 160 कैच हैं और अब वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 156 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.