भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। टीएमबीयू में लोकभवन के निर्देश पर शिक्षकों की पढ़ाई सामग्री का रिकार्ड, परीक्षा कैलेंडर, एकेडमिक कैलेंडर विवि वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी है। इसके लिए विवि के सिंडिकेट हॉल में शनिवार को डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कॉलेज इंस्पेक्टर, डॉ. रंजना दुबे, डॉ. सुरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में निर्णय हुआ कि इसके लिए एक बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए किस तरह मटेरियल विभागों और कॉलेजों से मंगाए जाएं, इस पर निर्णय होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.