अयोध्या, मार्च 8 -- अयोध्या संवाददाता। कचहरी परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल रिकार्ड 58 हजार 970 वादों का निस्तारण हुआ और 19 करोड़ 24 लाख 80 हजार रूपये का समझौता किया गया। लोक अदालत में धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई ऐक्ट), बैंक वसूली वाद, श्रम विवाद वाद, विद्युत एवं जलवाद बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) अन्य आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक एंव अन्य व्यवहार वाद, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सर्विस मैटर से संबन्धित वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ के मामले, राजस्व वाद, जो जनपद न्यायालय में लम्बित हों, अन्य सिविल वाद आदि का निस्तरण किया गया। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने कहा कि लोक अदालत की मूल भावना में लोक कल्याण की भावना समाहित है। सुलह समझौता के दौरान सभी का मान-सम्मान और हित सुरक्षित रहता है। ऐतिहासिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.