लखनऊ, सितम्बर 10 -- बंथरा के दादूपुर गांव में रिकवरी कंपनी के एजेंट कुनाल शुक्ला के मालिक की पत्नी से प्रेम प्रसंग थे। पत्नी के प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर मालिक ने ही एक कर्मचारी से कुनाल की हत्या कराई थी। पुलिस ने बुधवार को घटना का राजफाश कर कंपनी मालिक और कर्मचारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त साबड़ और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रिकवरी कंपनी मालिक विवेक सिंह और कर्मचारी वसीम निवासी जनपद गाजीपुर करीमुद्दीनपुर महेन को गिरफ्तार किया गया है। कुनाल अयोध्या के धनुआपुर के रहने वाला था। उनके पिता अशोक शुक्ला रोडवेज बस चालक हैं। कुनाल चार साल से दादूपुर में विवेक की गाड़ियों की रिकवरी कंपनी में काम करता था। उसके दादूपुर स्थित न्यू डेस्टिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.