गंगापार, मई 21 -- दिन दहाड़े मनेथू गांव में मंगलवार को रिकवरी एजेंट को अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर 85 हजार 700 रुपये से भरा बैग और मोबाइल लेकर भाग निकले थे। घटना का खुलासा करने के लिए अधिकारियों ने पुलिस की पांच टीम गठित की है। पुलिस टीम दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। प्रतापगढ़ जनपद के थाना रानीगंज गांव बनवारपुर निवासी शशि मिश्र पुत्र कृपा शंकर मिश्र एक कम्पनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है। वह अपने घर से मंगलवार को सुबह बहरिया होते हुए मनेथु गांव से पैसा वसूल कर थरवई की ओर निकला था। वह ईट भट्ठा के सामने पहुंचा था कि पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश तमंचा सटाकर एजेंट को रोक लिए और 85 हजार 700 रुपये से भरा बैग और मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना से बदहवास शशि कुमार ने कुछ देर बाद राहगीरों की मदद से शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.