शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- बैंक का रिकवरी एजेंट बनने के नाम पर युवक से हजारों रुपये ठग लिए। युवक का आरोप है कि चार महीने तक अपने साथ काम करवाता रहा। हरिहरपुर गांव निवासी हरिओम ने बताया की शेरपुर कुरिया गांव के एक व्यक्ति ने उसे बैंक का रिकवरी एजेंट व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 19600 रुपये लिए। इसके अलावा चार माह तक अपने साथ कार्य करवाता रहा। जब उसने ड्राइविंग लाइसेंस व रिकवरी एजेंट की बात की तो व्यक्ति ने धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई को लेकर पुलिस में शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.