सोनभद्र, अगस्त 5 -- रेणुकूट। भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील रिहंद बांध के सात फाटक खुल गए हैं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को बांध का जलस्तर 869.1 फीट पहुंचने पर बांध का पहला फाटक खोला गया था जलस्तर में कमी न आने पर शाम 6:30 तक दो बार में बांध के पांच फाटक खुल गए थे। पांच फाटकों के खुलने के बावजूद रात 11 बजे तक बांध का जलस्तर 869.2 फीट पर बना हुआ था। पानी का इनफ्लो काफी तेज था जिसे देखते हुए रात्रि 11 बजे बांध के दो फाटक और 16 फीट तक खोल दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बांध पर बनी सभी 6 टरबाइन भी फुल लोड पर चल रही है। जिससे 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 6 टरबाइन और 7 फाटकों को मिलाकर 83 हजार क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है। फाटकों के खुलने के बाद सुबह 9 बजे तक बांध के जलस्तर में दशमलव द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.