फतेहपुर, अप्रैल 3 -- जाफरगंज, संवाददाता। घर से खेतों की ओर गए बुजुर्ग किसान का शव बुधवार सुबह नैरचा के पास रिंद नदी में उतराता मिला। परिजनों ने सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जाफरगंज थाना के समसपुर निवासी 72 वर्षीय छेदालाल निषाद मंगलवार शाम नदी किनारे अपने खेतों पर गए हुए थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के गांव में खोजबीन की लेकिन जानकारी नहीं हो पाई। बुधवार सुबह नदी किनारे बुजुर्ग की लाठी मिली जिसके बाद परिजनों ने नदी में खोजबीन की। करीब एक किमी दूर बुजुर्ग का शव नदी में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने शव लाकर गांव में नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...