अलीगढ़, मार्च 3 -- यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांधी पार्क क्षेत्र के एक होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान समलैंगिक रिश्ते की बात सामने आने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। उधर, बुलंदशहर से आई युवती के सामने लड़की ने रिश्ते से मना करती रही। देररात लोगों के बीच चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष बिना कार्रवाई के लौट गए। बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की युवती का रिश्ता क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके के युवक से तय हुआ था। रविवार को गांधीपार्क बस स्टैंड के पास होटल में रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म चल रही थी। लड़की-लड़का स्टेज पर थे, तभी सफेद शर्ट व पैंट पहने एक युवती आई। उसने दुल्हन बनने जा रही लड़की का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले जाने लगी। दोनों में हाथापाई-मारपीट हो गई। हंगामे के बीच युवती व लड़की एक कमरे में बंद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.