नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रिंग रोड पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व्यस्त राजघाट और शांतिवन क्रॉसिंग को सिग्नल-फ्री बनाने के लिए यू-टर्न बनाने जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से विमर्श के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड के इन दो चौराहों पर यह प्रयाेग के तौर पर किया जा रहा है। इसके परिणाम सकारात्मक आए तो रिंग रोड और आउटर रिंग रोड के अन्य चौराहों पर यू-टर्न बनाकर उनको सिग्नल फ्री करने का काम किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। देखा गया है कि कई चौराहों पर सिग्नल की वजह से वाहन रुकने पर यातायात प्रभावित होता है। इस कारण लोगों को समस्या हो रही है। ट्रैफिक पुलिस ने स्टडी कर पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.