सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। शहर के बाहर द्वारिकागंज से कटावां -हसनपुर-बनकेपुर फोरलेन रिंगरोड निर्माण की सम्भावनाएं बढ गई हैं। 750 करोड़ रुपए की धनराशि से दो ओवरब्रिज व नदी पर पुल निर्माण के साथ रिंग रोड का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड की ओर से शहर के बाहर से 12 किलोमीटर के रिंग रोड निर्माण को लेकर 750 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सरकार के नए बटज में रिंग रोड निर्माण को शामिल किया गया है। रिंग रोड प्रस्ताव में फोरलेन सड़क के साथ उतरेटिया-जफराबाद रेल खण्ड पर पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के बगल ओवरब्रिज, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ओवरब्रिज, गोमती नदी पर नए पुल के निर्माण को शामिल किया गया है। अब इस परियोजना के पूरा होने की आस बंधी हुई है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड व निर्मा...