धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, प्रतिनिधि फर्जी कागजात के आधार पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सुनियोजित षड्यंत्र के तहत झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के लिए रिंग रोड निर्माण में रैयतों की मुआवजा राशि गबन करने के मामले में जेल में बंद सुमेश्वर शर्मा, शंकर प्रसाद दुबे और कुमारी रत्नाकर ने बुधवार को जमानत अर्जी दायर की। निगरानी के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सुनवाई के लिए गुरुवार की तारीख निर्धारित की। इससे पूर्व 15 जनवरी को आरोपी सुशील प्रसाद, उमेश महतो, अशोक कुमार महथा की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने इस अर्जी पर निगरानी विभाग से कांड दैनिक की तलब की थी। प्राथमिकी के अनुसार धनबाद जिले में रिंग रोड निर्माण के लिए धनबाद, दुहाटांड़, मनईटाड़, धोखरा में विस्थापितों के लिए आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए तिलाटांड़, आईएसएम के विस्तारीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.