चंदौली, फरवरी 19 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर जीटी रोड से मलोखर सहित कई गांवों और पड़ाव भूपौली मार्ग के साथ-साथ रिंग रोड को जोड़ने वाली ग्रामीण बदहाल हो गई थी। पाथवे न होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। कई हादसे इस मार्ग पर हो चुके थे लेकिन अब मार्ग और पाथवे के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए मंगलवार को मिट्टी गिराने का काम भी शुरू हो गया। दुलहीपुर से मलोखर होते हुए पड़ाव और भूपौली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क काफी दिनों से बदहाल थी। हिन्दुस्तान ने जनहित की इस समस्या को प्रमुखता बोले चंदौली कालम मे 30 जनवरी के अंक में 'पाथवे न नाली आवागमन में लोगों को परेशानी' शीर्षक से प्रकाशित कियाा था। इसके बाद अधिकारियों की नींद खुली और लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान में लेकर काम शुरू करा दिया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूड...