भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। भदोही तहसील के रिंग मार्केट में वाहन स्टैंड ना होने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा कारोबारियों को दिक्कतें होती हैं। इसके कारण आए दिन विवाद होने के साथ ही वाहनों के चोरी होने का भी मामला सामने आता है। एडवोकेट संदीप कुमार यादव, पुष्पराज पांडेय, बनारसी यादव, अनुराग पांडेय, अच्छेलाल यादव ने कहा कि वाहन स्टैंड तहसील एवं रिंग मार्केट परिसर में ना होने के कारण लोग चार एवं दो पहिया वाहनों को सड़क किनारे ही पार्क करते हैं। जिले की सबसे बड़ी तहसील होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। उधर, वाहन स्टैंड ना होने के कारण आए दिन वाहनों को पार्क करने को लेकर विवाद होता है। इतना ही नहीं, बाइक एवं साइकिल चोरी होने का भी डर वादकारियों में बना रहता है। तहसील एवं बीडा के अफसरों से रजपुरा पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.