समस्तीपुर, जून 19 -- पूसा। मानसून का आगमन बिहार में हो चुका है। लेकिन बूढ़ी गंडक नदी के रिंग बांध के जंगलों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है। जिससे तटबंध की वास्तविक स्थिति का आकलन करना मुश्किल हो रहा है। एैसे में जलस्तर में बढ़ोतरी पर तटबंध पर दबाब बढ़ने पर खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों की मानें तो बीते वर्ष जलस्तर के घटने पर कई स्थल पर नदी की मिट्टी खिसक गई है। तो कई जगह चूहो और गीदड़ की मांद हो सकती है। इसके अलावा पूसा के बाजार में रह रहे कई लोगों की जलनिकासी भी पाईप के सहारो रिंग बांध से होकर ही निकलती है। जिसके कारण कई स्थल पर मिट्टी का धसाव व गढ्ढा बन चुका है। जो तटबंध की मजबूती के लिए ग्रहण जैसा है। जिसकी जानकारी भी जंगलो की सफाई के बाद ही हो सकता है। पूसा बाजार के स्लुईस गेट को लेकर लोग पहले से ही चिंतित है। जिससे जलस्तर के बढ़ने के बाद भी लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.