बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- नावकोठी। हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर गांव के वार्ड संख्या 14 में बुधवार की सुबह में ललन पासवान के पुत्र रिंकेश कुमार की हत्या की सूचना पर लोजपा आर के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से शुक्रवार को मुलाकात की। इस क्रम में घटना के संबंध में जानकारी ली। शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने युवक की हत्या की कड़ी भर्त्सना की। प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। टीम में लोजपा बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, नावकोठी के प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान श्रवण सिकंदर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...