नई दिल्ली, जनवरी 4 -- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उत्तर प्रदेश की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 5 मैचों में से लगातार 5 जीत के साथ 20 अंक हासिल किए हैं और ग्रुप बी में टॉप पर बनी है। रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश की टीम की लगातार जीत के पीछे एक ऐसा गेंदबाज है जिसने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों की नींद उड़ा दी है। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी की है।कमाल की फॉर्म में जीशान अंसारी अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने की काबिलियत रखने वाले जीशान अंसारी इन दिनों विजय हजारे ट्ऱॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वीएचटी के 5 राउंड के मुकाबलों के बाद जीशान को मिली सफलता किसी सपने से कम नहीं है। रिंकू सिंह की टीम के इस योद्धा ने टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधि...