भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 13 अप्रैल को होने वाले राढ़ी बांधव समिति बिहार के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर शनिवार को सुरखीकल स्थित कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष ने ध्वजारोहण से की। इसके बाद प्रभात फेरी राढ़ी बांधव कार्यालय से आरंभ होकर तिलकामांझी चौक होते हुए जबारीपुर स्थित परिणय भवन तक पहुंची। मौके पर अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष, दिलीप कुमार दास, डॉ. सुनीता घोष, मृत्युंजय सिन्हा, अभय घोष सोनू, प्रणव दास, अंजली दास, माला घोष, अवधेश सिन्हा, अनंत घोष, जयदेव मजूमदार, आशुतोष घोष, सुब्रत चक्रवर्ती सहित कई सदस्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.