मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। इसके लिए लोगों के बीच सड़क यातायात नियमों की जानकारी का प्रचार प्रसार किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से 'राह-वीर' बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के दौरान यदि कोई व्यक्ति पीड़ित को समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुंचाता है, तो वह कई बार एक बहुमूल्य जीवन बचा सकता है। सरकार राह-वीरों को प्रोत्साहित करने के लिए उनको राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित एवं पुरस्कृत करती है। प्रावधान के अनुसार प्रति राह-वीर को Rs.25,000 की प्रोत्साहन राशि...