मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- छौड़ादानो (पू.चं.) ,निज संवाददाता। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों ने भागने के क्रम में चंद्रमन गांव के पास एक टेंपो को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे दो लोग घायल हो गए। घायलों में महुआवा थाना क्षेत्र के चन्द्रमन गांव निवासी महुआवा थाना का चौकीदार लक्ष्मी पासवान का बेटा रुपेश कुमार व पीडीएस डीलर शर्मा साह का बेटा विजय कुमार 27 वर्ष शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि कुछ लोग टेंपो चालक को धक्का देने में मदद कर रहे थे। जबकि भाग रहे लुटेरों को लगा कि किसी ने मोबाइल से सूचना दे दी है इसलिए ये लोग रास्ते में अवरोधक खड़ा कर रहे हैं। सीएसपी संचालक विजय कुमार ने बताया कि काफी देर पहले से एक पिकअप गाड़ी दुकान...