रांची, जनवरी 19 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड के स्टेडियम के पास खटंगा मौजा में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने एक वृद्धा करुणा देवी से डिग्री कॉलेज निर्माण का शिलान्यास कराया। झारखंड राज्य भवन निर्माण लिमिटेड द्वारा 48 करोड़ रुपये से इस डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाना है। विधायक ने कहा कि डिग्री कॉलेज का नया भवन क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है और सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि प्रस्तावित भवन में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्रशासनिक कक्ष त...