रांची, दिसम्बर 14 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कदमडीह गांव में शनिवार की रात हाथियों ने किसान संतोष महतो के घर की खिड़की तोड़कर धान खा गया। वहीं घर के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों का झुंड राहे प्रखंड में प्रवेश करने की सूचना पर किसानों में भय व्याप्त है। किसानों को डर सता रहा है कि हाथियों का झुंड घर को नुकसान पहुंचाएगा। खेत में धान या फसल लगी रहने से हाथी खेत से लौट जाते थे, लेकिन अब सीधे घर को नुकसान पहुचाएंगे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर हाथी भगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.