रांची, सितम्बर 28 -- राहे, प्रतिनिधि। शहीद भगत सिंह जयंती के मौके पर भगत सिंह चौक गोमदा, राहे में झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्य वक्ता झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के रास्ते पर चलकर ही भ्रष्टाचार, लूट और घोटाला मिटाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह मुंडा ने की। मौके पर झारखंड राज्य किसान काउंसिल सदस्य विशंभर महतो, जिला काउंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, अंचल किसान काउंसिल सदस्य विनोद साव, अमर सिंह मुंडा, धनंजय साव, हांडू हरिजन, योगेन्द्र लोहरा, मगरदम लोहरा, अनुज लोहरा, जयपाल मुंडा, उपेन्द्र लोहरा, सुषेण हजाम, सुखदेव महतो, श्रवण मुंडा, बुधराम मांझी, माधव ...