रांची, फरवरी 8 -- राहे, प्रतिनिधि। माले प्रखंड कमेटी द्वारा राहे में कॉमरेड विनोद लहरी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कामरेड विनोद लहरी की तस्वीर पर मार्ल्यापण और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा विनोद के अंदर कैडर निर्माण का विशिष्ट गुण था। राज्य कमेटी सदस्य गौतम सिंह मुंडा ने कहा उनका त्याग-बलिदान युवाओं को हमेशा ऊर्जा देता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन दामोदर प्रजापति ने किया। मौके पर एरिया सचिव सुखदेव मुंडा, दिलीप मांझी, संतोष मुंडा, भीष्म महतो, दामोदर प्रजापति, गिरिबाला मुंडा, योगेश्वर मुंडा, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, छोटेलाल महतो, सूरज मुंडा, राजकिशोर लोहरा, राजू मुंडा, सूर्यमोहन मुंज, विष्णुचरण मुंडा, यदुराय मुंडा और डोमा मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.