रांची, फरवरी 24 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की होटलो पंचायत के फुलवार स्थित बहराबेड़ा मैदान में बुधवार को एकदिनी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में एएल स्पोर्टिंग सरायकेला, एन 160 एफसी, मोनिका एफसी बुंडू और राजू इलेवन की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में युवा एफसी ओरमांझी, तरुण मुंडा एफसी बंता, जीडीजी एफसी सारंडा और आश्रिता एंजल क्वीन बुंडू की टीमें शामिल हैं। इनामी राशि के तहत विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद तथा उपविजेता को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही तीसरे और चौथे स्थान पर रहनेवाली टीमों को 10-10 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...