रांची, जून 21 -- राहे, प्रतिनिधि। विश्व योगा दिवस पर सर्वोदय स्कूल राहे के परिसर में शनिवार को बच्चों के साथ योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह योगा प्रभारी चौधरी महतो प्रभारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वास्थ्य और मन को शांति मिलती है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए। मौके पर भाजपा राहे मंडल महामंत्री मेघनाथ महतो, स्कूल के संरक्षक सुनील महतो, प्रधानाध्याक ज्ञान चंद्र महतो, गंगाधर साव एवं स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। इधर राहे प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अशोक कुमार और सीओ जया शंखी मुरमू के साथ प्रखंडकर्मी व आंचलकर्मियों ने योगाभ्यास किया। पंचायत में जेएसएलपीएस के सखी मंडल सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.