रांची, जनवरी 31 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की बंसिया पंचायत के तिलमिसेरेंग गांव स्थित वृहत जलापूर्ति योजना पिछले एक माह से बंद पड़ी है। योजना के ठप होने से बंसिया, बसंतपुर और दोवाड़ू पंचायत के लगभग 3000 से अधिक परिवार अर्थात लगभग 15 हजार लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पीने के पानी के साथ-साथ नहाने, खाना बनाने और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 2.50 एमएलडी क्षमतावाली इस जलापूर्ति योजना से पिछले दो वर्षों से लगातार तीन पंचायतों के लगभग 3000 घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही थी। इस योजना के तहत बंसिया, चिरुडीह, धानामुंजी, लाधूप, सोसो, तिलमिसेरेंग, बदालू, बसंतपुर, पोगड़ा, पांचू, रंगामाटी और दोवाड़ू गांवों में प्रतिदिन लगभग 14 लाख लीटर पानी की सप्ल...