रांची, मार्च 18 -- राहे, प्रतिनिधि। बहन-बेटी न्याय मोर्चा और पेंशनर समाज राहे के संयुक्त तत्वावधान में राहे प्रखंड परिसर में जन जागरुकता सभा आयोजित की गई। सभा में बहन-बेटी न्याय मोर्चा अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य बादल महतो ने कहा कि समाज में ट्रैफिकिंग की समस्या जटिल हो गई है। अपने ही लोग लालच में आकर बहन-बेटी का सौदा कर रहे हैं। हमें ट्रैफिकिंग के खिलाफ एकजुट कर शिक्षा को महत्व देना होगा। प्रमुख लीलमनी देवी ने कहा कि बेटा-बेटी में समानता लाकर हम कुरीतियों को दूर कर सकते हैं। बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों को चिह्नित करें जो मानव तस्करी को बढ़ावा देते हैं। सभा में उप प्रमुख उमेश महतो, मोर्चा के सचिव सनातन मुंडा, पेंशनर संघ के अध्यक्ष परमेश्वर लाल, सामाजिक कार्यकर्ता रणधीर चौधरी सहित कई लोगों ने अपनी बातों को रखा। वक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.