रांची, जनवरी 16 -- राहे, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राहे, ठुगरूबीह, बासाहातू, महेशपुर और पुरनानगर समेत दर्जनों गांवों में देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पुतला दहन किया गया। झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि चार लेबर कोड, बिजली विधेयक और मनरेगा को कमजोर करना किसानों-मजदूरों के लिए घातक है। मौके पर जिला किसान सभा के उपाध्यक्ष जयपाल सिंह मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, बासुदेव महतो, सोमा सिंह मुंडा और गंगामनि देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वक्ताओं ने सरकार पर कार्पोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.