रांची, दिसम्बर 1 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड की दोकाद पंचायत के हाई स्कूल से बुड़ाडीह तक 1.800 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमित महतो ने वृद्धा रोहिणी देवी से कराया। इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक करोड़ 44 लाख रुपये से किया जाएगा। विधायक अमित महतो ने सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण में लगे मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर से भुगतान किया जाए। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्वयं इस निर्माण की निगरानी करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य बादल महतो, प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.