रांची, मार्च 8 -- राहे, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर प्रखंड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड कमेटी की विभिन्न अनुसंगी इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी रांची राजकिशोर कुशवाहा ने की। बैठक में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए चर्चा की। इस दौरान संगठन को मजबूती के लिए सर्वसम्मति से महिला और पुरुष प्रभारियों को मनोनीत किया गया। मनोनीत टीम में पंचायत प्रभारी, लोवाहातू पंचायत किरीटी महतो, बी नावाडीह से मयूक भूषण, होटलो पंचायत से करम सिंह मुंडा और नीता देवी, दोकाद पंचायत राजेश्वर महतो, बसंतपुर से रमापति सिंह मुंडा और शरण देवी, बंसिया से नागेंद्र सिंह मुंडा और जानकी देवी, राहे पंचायत से सरोज देवी, सताकी से अनिता देवी को शामिल किया ...