रांची, जून 3 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड का प्रसिद्ध सुसारी पर्व राहे गांव में मंगलवार की सुबह फूलखुदी अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। इसके पूर्व सोमवार की रात सुसारी को माता काली के वेश में श्मशान से शिव मंदिर तक लाया गया। उसके बाद बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य दल द्वारा रात भर नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य कलाकारों ने धार्मिक ग्रंथों पर आधारित कहानी का नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। पर्व का आयोजन राहे सोलहआना समिति द्वारा वर्षों से की जाती रही है। आयोजन में समिति के मनोज चटर्जी, सुरेंद्र प्रजापति, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, सुधीर दास सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.