रांची, फरवरी 24 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में आठ मार्च को आयोजित होनेवाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। समिति के सदस्यों ने मांझीडीह, कुबाडीह, चंदनडीह, महुआडीह, उरांवडीह, इचाहातू और गुचीडीह सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। सदस्यों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रजापति, रामधन महतो, खगेश्वर महतो, बागेश्वर महतो, योगेश्वर महतो, राधामोहन महतो और रंजीत कुमार सहित कमेटी के अन्य सदस्य योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...