रांची, जून 21 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड के धोबी मुहल्ला में भारी जलजमाव से लोग घरों में भी नहीं रह पा रहे हैं। घरों के अंदर तक पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों ने पहले ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को स्थिति की जानकारी दी थी, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने शुक्रवार को प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार को इस स्थिति में त्वरित हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसान सभा और माकपा अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए विवश होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का मूकदर्शक बने रहना अत्यंत चिंताजनक है और यह जनता के साथ अन्याय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.