रांची, नवम्बर 28 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन द्वारा बसंतपुर और बंसिया पंचायत में शुक्रवार को 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बसंतपुर पंचायत में 563 आवेदन आए इनमें 223 का तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं, बंसिया पंचायत में 477 आवेदन आए इनमें 264 आवेदनों का तत्काल निपटाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख लीलमनी देवी, बीडीओ अशोक कुमार, सीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार और विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बीडीओ अशोक कुमार ने ग्रामीणों से घर-घर समाधान कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया। इस दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्रों के साथ कंबल वितरण किया गया। साथ ही गोद भराई रस्म, अन्नप्राशन्न और स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर मुखिया, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.