बिजनौर, जनवरी 6 -- ग्राम हल्दुआ माफी में हुए राहुल हत्याकांड में पुलिस हत्या के मास्टरमाइंड और मृतक के सगे भाई दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया है। अपने सगे भाई की हत्या कराने का आरोपी दुष्यंत भी अब पुलिस गिरफ्त में आ गया है। इससे पहले रविवार शाम ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बदमाशों को सुपारी देकर राहुल की हत्या कराने वाला सगा भाई दुष्यंत घटना के बाद से फरार चल रहा था। स्योहारा थानाक्षेत्र के गांव हल्दुआ माफी में रविवार को किसान राहुल (28 वर्ष) पुत्र सतपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ देर बाद घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि राहुल के सगे भाई दुष्यंत ने ही अपने दोस्तों को चार लाख की सुपारी देकर राहुल की हत्या कराई है। बताया जाता है कि घटना के बाद से दुष्यंत फरार चल रहा था। ...