धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद सालुकचपरा बलियापुर में शुक्रवार को राहुल मेमोरियल दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा समेत अन्य ने उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह, बीआईटी सिंदरी निदेशक प्रो. पंकज राय, आईसीएआर निदेशक डॉ संजय कुमार, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ डॉ राजू गोपालन, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड नितिन सिन्हा, स्कूल अध्यक्ष रंजनी शर्मा, सचिव राजीव शर्मा मौजूद थे। प्रो. वर्मा ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की रुचि के आधार पर कॅरियर को चुनने दिया जाए। प्राचार्य अनिल कुमार, राजीव शर्मा समेत अन्य ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.