नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- केरल हाईकोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। न्यायमूर्ति के. बाबू ने कहा कि अदालत 15 दिसंबर को राहुल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी और तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। ममकूटथिल के अधिवक्ता एस. राजीव ने इस आदेश की पुष्टि की। हाईकोर्ट से अंतरिम संरक्षण मिलने के बाद राहुल ने यौन उत्पीड़न के दूसरे मामले में अग्रिम जमानत के लिए यहां की एक सत्र अदालत में याचिका दायर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...