नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार को अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर जोरदार टकराव देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने और किसानों व राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर 2013 के डब्ल्यूटीओ समझौते में सरेंडर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार के फैसलों का खामियाजा देश को भुगतना पड़ता। सदन में इस मुद्दे पर तीखा वार-पलटवार और हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने अपने भाषण में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। करीब 45 मिनट के भाषण में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राष्ट्रीय हितों से समझौता किया है और पहली बार किसानों को नुकसान पहुंचा...