बलिया, जुलाई 21 -- बांसडीह। कस्बा के बड़ी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर रविवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें विहिप और बजरंग दल बांसडीह प्रखंड के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे की उपस्थिति में परिषद के बांसडीह प्रखंड का अध्यक्ष राहुल सोनी को तथा बजरंग दल बांसडीह प्रखंड के अध्यक्ष अमन सिंह तथा मंत्री आदित्य गुप्त को बनाया गया। विहिप जिलाध्यक्ष चौबे ने कहा कि देश के नौजवानों को अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा। सामूहिक रूप से विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस बांसडीह प्रखंड के हर गांवों में मनाने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित विहिप प्रखंड अध्यक्ष राहुल सोनी ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विवेकानंद पाण्डेय, प्रतुल ओझा, अरुण सिंह, दुर्गेश मिश्र, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.