हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। सार्वजनिक छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आंबेडकर क्लब में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया बसंत साव और संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रखंड के प्रसिद्ध बेलवा नदी छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा आयोजन को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीत सोनी, सचिव संतोष मल्लाह, उपसचिव दिलीप सोनी, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता को मनोनीत किया गया। संरक्षक टीम में पूर्व मुखिया बसंत साव, दर्शन सोनी, अजीत यादव, सुनील श्रीवास्तव, दर्शन गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, बिंदु सोनी, रामेश्वर यादव, अनिल वर्णवाल, अनूप गुप्ता, अशोक नायक, राजन विश्वकर्मा, कुंदन सोनी, सूरज मोदी, मनोज मोदी, मनोज व...