हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस ने झारखंड में सक्रिय कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ उरीमारी ओपी क्षेत्र में 31 दिसंबर को हुई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 31 दिसंबर की सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र के हेसाबेड़ा गांव में दसाई मांझी के घर के पास रंगदारी को लेकर फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली थी। मामले में बड़कागांव थाना में कांड दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया। एसपी के अनुसार 7 जनवरी की रात करीब 11.20 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.